दिल्ली निवास प्रमाण पत्र की जानकारी देने जा रहे है। दिल्ली में निवास प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज है। जिसका उपयोग विभिन्न सरकारी कामों में होता है। दिल्ली एक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र है ,जिसमे आपको किसी भी प्रकार के सरकारी प्रमाण पत्र को बनाने के लिए या अन्य सरकारी सेवाओं के लाभ हेतु दिल्ली का निवास प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। इस लेख में हम आपको मूल निवास प्रमाण पत्र फॉर्म, दिल्ली अधिवास प्रमाण पत्र (Residence/ Domicile Certificate Form PDF प्रदान कर रहे हैं। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Delhi Domicile Certificate Form PDF
आर्टिकल | Delhi Domicile Certificate |
विभाग | Revenue Department |
लाभार्थी | State residents |
लाभ | Benefit of government services |
आधिकारिक वेबसाइट | edistrict.delhigovt.nic.in |
डाउनलोड फॉर्म पीडीएफ | Click Here |
Eligibility Criteria To Apply For Delhi Residence Certificate
दिल्ली सरकार से अधिवास प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए पात्रता मानदंड निम्नलिखित हैं:-
- आवेदक पिछले तीन वर्षों से दिल्ली का निवासी होना चाहिए।
- प्रार्थक के पास दिल्ली में एक घर / संपत्ति / भूमि होनी चाहिए।
- आवेदक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए
- महिला आवेदक प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकती हैं यदि उनका पति दिल्ली का निवासी है।
- नाबालिगों के मामले में, प्रमाण पत्र उनके माता-पिता के निवास के आधार पर जारी किया जाता है।
मूल निवास प्रमाण पत्र फॉर्म PDF
निवास प्रमाण पत्र यह साबित करने के लिए एक आवश्यक कानूनी दस्तावेज है कि व्यक्ति किसी विशेष राज्य में निवास कर रहा है। अगर आप दिल्ली के निवासी है ,तो आपके पास निवास प्रमाण पत्र का होना जरुरी है ,दिल्ली में जरुरी दस्तावेज जैसे – आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड ,राशन कार्ड बनाने में लिए निवास प्रमाण पत्र एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए आपके पास विभिन्न प्रकार के जरुरी दस्तावेज का होना अनिवार्य है। जैसे -जन्म प्रमाण, आधार कार्ड, राशन कार्ड ,तथा आपके पास दिल्ली में आपने मकान से जुड़े हुए जरुरी कागजात का होना भी अनिवार्य है। आपको आवेदन पत्र (Delhi Residence Certificate Form) के साथ इन दस्तावेजों को संबंधित विभाग में जमा करना होगा।
Documents Required
निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के लिए, आवेदक को आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे:-
- अधिवास प्रमाण पत्र फार्म के अनुलग्नक- I में निर्धारित शपथ पत्र।
- पहचान प्रमाण (आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड, आदि)
- निवासी प्रमाण (बिजली बिल, पानी बिल, टेलीफोन बिल, आदि)
- जन्म प्रमाण पत्र की एक प्रति (copy)।
- आवेदक का भूमि पर स्वामित्व का प्रमाण।
- पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटोग्राफ।
If the house and electricity bill the name of a wife, then, can husband use the electricity bill for address proof?